मोदी बोले हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी तो ये मोदी को कुछ नहीं करने देंगे, दिया उदाहरण

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के आखिरी दो दिन बचे हैं। पीएम मोदी ने शाहपुर से चुनावी हुंकार भरी। पीएम मोदी ने कहा हिमाचल में यदि दिल्‍ली के अनुकूल लोग होंगे तो ज्‍यादा काम कर पाएंगे। पीएम मोदी ने प्रदेश के जनसंख्‍या के लिहाज से सबसे बड़े जिले कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंबी मैदान में रैली की।

शाहपुर में रैली से पीएम मोदी जिला कांगड़ा की 15 सीटों को साधने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री इससे पहले मंडी व सोलन जिले में संसदीय स्तर की दो रैलियां कर चुके हैं।

सरकार बनाओ हम विकास की योजना तैयार कर बैठे हैं : मोदी

पीएम मोदी ने कहा भाजपा की सरकार बनानी है। सरकार बनाओ हम विकास योजना तैयार कर बैठे हैं। हिमाचल में भाजपा सरकार की वापसी जरूरी है। मैं दिल्ली में हूं आपका कार्य डबल करूंगा। मेरा फायदा जरूर लेना। हर घर मेरा संदेश पहुंचाना। मेरा प्रणाम हर घर पहुचाना।

कांग्रेस की विकास कार्यों से दुश्‍मनी

कांग्रेस की विकास कार्यों से दुश्‍मनी है, इसीलिए विकास कार्यों को रोकना चाहती है। कांग्रेस हिमाचल के विकास के घराट को रोकना चाहती है। दोबारा हमें काम दीजिए, हमसे हिसाब मांगिए। हिमाचल में भाजपा की सरकार की वापसी जरूरी है। यदि यहां मेरे अनुकूल लोग होंगे तो ज्‍यादा काम कर पाउंगा।

डबल इंजन से डबल विकास

हिमाचल सभी छोटे राज्‍यों के लिए प्रेरणा बन सकता है। आने वाले पांच साल में  विकास के मामले में अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया जाएगा। शिक्षा हो या स्‍वास्‍थ्‍य डबल इंजन से डबल विकास हो रहा है। तीन राज्‍यों को बल्‍क ड्रग पार्क मिले, इनमें एक हिमाचल में बन रहा है। देश की चौथी वंदे भारत एक्‍सप्रेस भी हिमाचल को मिली है।

भाजपा महिलाओं को नई बुलंदी दे रही

हिमाचल भाजपा महिलाओं को नई बुलंदी दे रही है। भाजपा ने संकल्‍प पत्र में महिलाओं को खास ख्‍याल रखा है। माताओं व बहनों के लिए ऐसे काम तब किए जाते हैं जब सम्‍मान का भाव होता है।

यह वही कांग्रेस जो सेना का अपमान करती है : मोदी

पीएम मोदी ने कहा यह वही कांग्रेस को जो सेना प्रमुख का अपमान करती है। सेना के जवानों पर आरोप लगाती है। आज देश में ही अस्‍त्र शस्‍त्र बन रहे हैं। सैनिक स्‍कूलों की संख्‍या भी बढ़ा रहे हैं।

हमारे लिए खुद से बड़ा दल है और दल से बड़ा देश

पीएम मोदी ने कहा हमारे लिए खुद से बड़ा दल है और दल से बड़ा देश है। यह वही कांग्रेस है जिसके राज में फौजियों के पास बेहतर उपकरण नहीं होते थे। इनके राज में सड़कें नहीं बनाई जाती थीं। यही कांग्रेस है जो वन रैंक वन पेंशन पर 40 साल तक लटकाए रखा। चुनावी समय में यह वादे करने से नहीं हिचकते और बाद में बात भी नहीं करते।

जब भी मौका मिला भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी

हिमाचल के लोगों ने भी ठान लिया है। कांग्रेस को हिमाचल से निकालना ही पड़ेगा। आज देवभूमि पुकार रही है भाजपा को फि‍र वापस लाएंगे। हर बूथ पर कमल खिलाएंगे।

कांग्रेस को लोग जान चुके हैं

हिमाचल के लोग भी कांग्रेस को भली भांति जान चुके हैं। कांग्रेस को लगता है पांच साल के फार्मूले पर ही चलेंगे। इसी कारण ये लोगों की कोई परवाह नहीं करते। लोकसभा चुनाव के बाद क्‍या कभी कांग्रेस से दिल्‍ली के लोग आपका हाल जानने आए थे। किसी कांग्रेसी ने हिमाचल की आवाज उठाई हो, ऐसा हुआ क्‍या।

जहां भाजपा कमजोर थी वहां भी कमल खिल रहा : मोदी

पीए मोदी ने कहा भाजपा पर भरोसा लगातार मजबूत होता जा रहा है। कुछ दिन पहले उपचुनाव के नतीजे आए हैं, जहां भाजपा को कमजोर माना जाता था वहां भी कमल का फूल खिला है। लेकिन कांग्रेस जहां मजबूत होती थी, वहां भी इनकी स्थिति दिनों दिन बिगड़ती जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...