मैं पार्टी की सच्ची सिपाही और पार्टी की ही सिपाही रहूंगी – मधुवाला

--Advertisement--

Image

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रश्मिधर सूद ने महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा ज्वाली मधुवाला को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर 6 वर्ष के लिए मोर्चा से निष्कासित कर दिया है।

वहीं जब भाजपा महिला मोर्चा मंडल ज्वाली की अध्यक्षा मधुवाला से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव प्रचार को कहा लेकिन मेरा स्वास्थ्य खराब होने की बजह से में जा नहीं पाई। लेकिन प्रदेश अध्यक्षा ने भाजपा प्रत्याशी के कहने पर मुझे निष्कासित कर दिया।

उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा ने मुझे महिला मोर्चा से को निकाल दिया पर भाजपा संगठन से नहीं निकाल पाएंगे।संगठन के लिए हमेशा कार्य करती रहूंगी। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा की सच्ची सिपाही हूँ।

मैने पार्टी के लिए कार्य किया है व करती रहूंगी। उन्होंने कहा की भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया ने शक के आधार पर एक महिला को निष्कासित करवाकर प्रताड़ित किया है।भाजपा प्रत्याशी के ऐसे दुर्व्यवहार की मैं निंदा करती हूं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...