रियल्टी शो “किसमें कितना है दम” सिंगिंग प्रतियोगिता में गिरिपार के प्रवीण शर्मा रहे प्रथम विजेता

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

पंजाब में चल रहे रियल्टी शो “किसमें कितना है दम” (KKHD) प्रतियोगिता में प्रवीण शर्मा रामांटा ने प्रथम स्थान हासिल किया है। सिरमौर के ट्रांसगिरि क्षेत्र शिलाई की ग्राम पंचायत शनाईल के रहने वाले प्रवीण शर्मा ने KKHD की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी अपने नाम की। हिमाचल को गौरतवंतित किया व पूरे क्षेत्र का नाम पंजाब राज्य में भी गूंज उठा है।

वहीं, प्रवीण शर्मा अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रहा है। प्रवीण की इस सफलता से क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है। परिवार में बेटे की इस सफलता से खासा ख़ुशी है। सिरमौर जिला में एक से एक बढ़ कर सितारे उभरते जा रहें हैं। कोई भारतीय सेना में, तो कोई संगीत की अनूठी दुनियां में अपने मां-बाप का नाम रोशन कर रहे हैं।

प्रवीण शर्मा ने कहा कि संगीत की दुनिया एक होनहार व्यक्तियों की दुनिया है, जिसमें हर कोई व्यक्ति प्रतिभागी नहीं बन सकता है। इसमें स्पेशल आईक्यू लेवल का छात्र ही आगे बढ़ पाता है। संगीत की इस दुनिया में प्रवीण शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी अपने नाम की है। अपने माता-पिता का नाम तो रोशन किया ही, लेकिन समूचे सिरमौर में उत्साह की एक नई लहर लाई है।

प्रवीण शर्मा ने बताया कि मैं पांवटा साहिब “तारुवाला बॉयज स्कूल” में पढ़ाई कर रहा हूं और संगीत का बहुत शौक रखता हूं। संगीत के इस शौक को पूरा करने का श्रेय मैं अपने माता-पिता को देता हूं, क्योंकि जब मैं अपने संगीत के शौक की बात करता हूं तो मेरे माता-पिता ने मुझे बहुत सहयोग किया। आज उन्हीं की वजह से मैं “KKHD” में प्रथम स्थान प्राप्त कर पाया।

प्रवीण के पिता शिक्षक अतर सिंह रमांटा ने बताया कि बेटा प्रवीण शर्मा दिन रात सिंगिंग प्रतियोगिता में बहुत मेहनत कर रहा था, कोई कोर कसर नहीं छोड़ी आज इसको जो सफलता मिली वो इसकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है।

हमारा आशीर्वाद और प्यार हमेशा बेटे के साथ है और अच्छी संगत में रहकर संगीत की दुनिया में ये खूब नाम कमाए ऐसी हम कामना करते हैं। शिक्षक अतर सिंह रमांटा ने कहा कि बेटे की सफलता में पत्नी मीरा शर्मा का भी योगदान रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...