XUV 500 से 60 बोतल अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ़्तार

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सिरमौर ज़िला के सभी इलाकों में दिन-रात चौकसी और गश्त करके पुलिस-प्रशासन द्वारा लोकतंत्र के चुनावी महापर्व को निष्पक्ष तरीके से पूरा करवाने के लगातार भरसक प्रयास किए जा रहे है।

सोमवार देर रात को शिलाई के डीएसपी को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली की राष्ट्रीय राजमार्ग 707 से एक्सयूवी 500 कार ((DL12CA-4225)) में अवैध शराब की खेप लाई जाएगी। जिसके बाद डीएसपी मनीष चौधरी द्वारा विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा एनएच 707 पर बागना-धार नामक स्थान पर उपरोक्त गाड़ी को रोककर तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी से 24 बोतल इंपीरियल ब्लू, 24 बोतल देसी संतरा, 12 बोतल बीयर सहित कुल 60 बोतल अवैध शराब बरामद की गई।

वाहन चालक से जब परमिट मांगा गया तो वो पुलिस को कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके अवैध शराब और गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान अरुण चौहान पुत्र कल्याण सिंह निवासी गांव व डाकघर बेला, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। अवैध शराब को कहां से लाई गई और कहाँ लेकर जा रहे थे इस बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

जब्त की गई शराब को किसी राजनीतिक दल की तरफ से मतदाताओं में बांटकर विधानसभा चुनाव प्रभावित करने की मंशा से लाया जा रहा था या आरोपी स्वयं अवेध शराब का ग़ैर क़ानूनी कारोबार करता है।  इस बात का पता पुलिस की पूछताछ के बाद ही चल पाएगा।

उधर, शिलाई के डीएसपी मनीष चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना शिलाई में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39 (1)(a) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा मामले में आगामी अन्वेषण जारी  है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...