कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए चीतों ने किया अपना पहला शिकार, चीतल को बनाया निवाला

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के चंबल संभाग के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क के बड़े बाड़े में छोड़े गए दो चीतों ने आज अपना पहला शिकार चीतल का कर लिया। वन मण्डलाधिकारी कूनो नेशनल पार्क प्रकाश कुमार वर्मा ने आज यूनीवार्ता को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि चीतों ने एक चीतल का शिकार किया है। दोनों चीते सगे भाई हैं। शिकार करने की पहली तस्वीर पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दी है। शनिवार को दो चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा गया था। इस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर इनका वीडियो शेयर किया था।

प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि देश में 70 वर्ष बाद चीतों का यह शिकार का पहला मामला है। अभी 6 चीते छोटे बाड़े में ही हैं, जिन्हें चीता टास्क फोर्स समिति के निर्णय के बाद ही दूसरे बड़े बाड़ों में छोड़ा जा सकता है।

चीतों द्वारा कूनो नेशनल पार्क में अपना पहला शिकार किए जाने से यह माना जा रहा है कि उन्हें कूनो नेशनल पार्क का यह स्थान रास आ गया है। उन्होंने कहा कि नामीबिया से लाने के बाद यहां छोड़े गए सभी आठ चीते स्वस्थ हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...