पाकिस्तानी अभिनेत्री ने टी20 विश्व कप में भारत को हराने पर जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करने का किया वादा

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सेमीफाइनल में पहुंचने से सिर्फ एक कदम दूर है। भारत को अपना आखिरी ग्रुप मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है और टीम इंडिया को इस मैच में जीत मिल जाती है तो रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

हालांकि इस मैच से पहले पाकिस्तान की अभिनेत्री सहर शिनवारी ने ट्वीट करते हुए कहा कि अगर भारतीय टीम को इस मैच में जिम्बाब्वे के हाथों हार मिल जाती है तो वो जिम्बाब्वे के एक लड़के से शादी कर लेंगी।

सहर ने जो ट्वीट किया है वो वायरल हो गया है तो वहीं भारतीय टीम जब बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेल रही थी उस दौरान सहर लगातार ट्वीट पर ट्वीट कर रही थीं और कामना कर रही थीं कि टीम इंडिया को हार मिले, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था।

अब सहर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं एक जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करूंगी अगर उनकी टीम चमत्कारिक ढंग से भारत को अगले मैच में हरा देती है।

वहीं सहर के इस ट्वीट के बाद क्रिकेट फैंस अपने-अपने तरीके से उन्हें जवाब दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये सस्ती पब्लिसिटी हासिल करने का हथकंडा है।

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि तुम पाकिस्तानी लोगों के वश का कुछ नहीं है तुम सभी झूठे और नकली हो।

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि जो लोग इस ट्वीट के बाद जिम्बाब्वे की नागरिकता के लिए हाथ-पांव मार रहे हैं, कृपया अभी उन पर विश्वास न करें।

आपको बता दें कि टीम इंडिया को अपना आखिरी ग्रुप मैच मेलबर्न में जिम्बाब्वे के खिलाफ 6 नवंबर को खेलना है। भारतीय टीम इस वक्त ग्रुप बी में 6 अंक के साथ पहले स्थान पर है जबकि जिम्बाब्वे की टीम 3 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है। भारत अगर जिम्बाब्वे को हरा देता है तो वो 8 अंक हासिल कर लेगा और सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...