हिमाचल: दो साल की मासूम के साथ हुआ दुष्कर्म, नाले में पड़ी मिली मासूम बच्‍ची, पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला किया दर्ज

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

पर्यटन नगरी मनाली में दो साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। माता पिता की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मासूम बच्ची बुधवार को सुबह अचानक घर से गुम हो गई। स्वजनों ने सोचा कि बच्ची जान पहचान वालों के घर गई होगी। स्वजनों ने बच्ची को तलाश करने की कोशिश की लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाया।

नाले में पड़ी मिली मासूम बच्‍ची

इसके बाद पूरे क्षेत्र में मासूम की तलाश करते रहे इस दौरान आस पास के लोगों से पूछताछ भी की। अंधेरा होने पर बच्ची के सियाल नाले में पड़े होने की सूचना मिली। जहां से स्वजन उसे घर ले आए। कुछ देर बाद बच्ची घर में बेहोश हो गई।

इसके बाद स्वजनों ने बच्ची को मनाली अस्पताल पहुंचाया। हालात नाजुक होते देख चिकित्सक ने उसे कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया।

स्वजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी मनाली हेम राज वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...