फतेहपुर में नाव से मतदाताओं के घर पहुंचें नोडल अधिकारी और बीएलओ

--Advertisement--

Image

फतेहपुर – अनिल शर्मा

हिमाचल विधानसभा के लिए 12 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले हर मतदाता को उसके वोट का महत्व समझाने तथा अधिक से अधिक मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए प्रशासन नोडल अधिकारियों तथा बीएलओ के माध्यम से घर-घर दस्तक देकर अपने स्तर पर विशेष प्रयास कर रहा है। मतदाताओं को मतदान के दिन मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी अपने मत का प्रयोग सही सरकार चुनने के लिए कर सकें।

यह बोले एसडीएम व निर्वाचन अधिकारी फतेहपुर

निर्वाचन अधिकारी(एसडीएम) फतेहपुर विश्रुत भारती ने बताया कि इसी कड़ी में नोडल अधिकारी तथा बीएलओ नाव पर सवार होकर 106-सत कुठेड़ा पोलिंग बूथ के मतदाताओं के घर पहुंचे तथा आमंत्रण पत्र तथा कलाई पर स्टैंप लगा कर “आओ मतदान करें, हम भी करेंगे” का न्योता दिया।

गौरतलब है कि विधानसभा क्षेत्र का यह सबसे कम मतदाताओं का पोलिंग बूथ है जोकि पौंग डैम टापू पर स्थित है। इस मतदान केंद्र में मात्र 97 महिला तथा पुरुष मतदाता हैं। इन्हें मतदान के लिए जागरूक किया ताकि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी मतदान कर सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...