कमांडर नाले में मिला व्यक्ति का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

--Advertisement--

Image

लाहौल-स्पीति, 03 नवंबर – व्यूरो रिपोर्ट

जिला मुख्यालय केलांग के समीप मनाली-लेह मार्ग पर कमांडर नाले के समीप एक व्यक्ति का शव मिला है। फ़िलहाल शव की शिनाख्त नहीं हुई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि कमांडर नाले में एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर शव को नाले से बाहर निकाला। इसके बाद आस-पास मौजूद लोगों से व्यक्ति के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी को भी व्यक्ति के बारे में नहीं पता था।

एसपी मानव वर्मा ने अज्ञात शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव शिनाख्त के लिए शव गृह में रखा है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

निजी दौरे में भी विकास पर फोकस, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया सड़क का औचक निरीक्षण

बंजार-बठाहड़ सड़क की गुणवत्ता जांची, अधिकारियों को दिए स्पष्ट...