शाहपुर: पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों ने लोहे की रॉड से युवक को पीटा, युवक पीजीआई रेफर।

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत गत रात्रि को द्रमण में पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों द्वारा लोहे की रोड़ से एक युवक की बेरहमी से पिटाई करने की वारदात सामने आई है। हालांकि पुख्ता तौर पर पता नहीं चला है पर बताया जा रहा है कि संजीव ठाकुर पर लोहे की रॉड से एक दर्जन से अधिक वार किए गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शि नितिन ने बताया कि जब बह घर से अपनी निजी कार में द्रमण गया था। तो करीब 10:30 बजे रात को द्रमण बाजार से थोड़ा आगे अपनी कार में पहुंचा तो देखा कि संजीव ठाकुर पुत्र ठाकुर सिंह निवासी गांव जुलाहड को राजेश कुमार पुत्र बूटा राम ब इसका भाई महेंद्र सिंह निवासी थुलेल बड़ी बेरहमी से मार रहे थे। वह गाली गलौज कर रहे थे।

नितिन ने बताया कि दोनों भाई संजीव ठाकुर को लोहे के पट्टे से मार रहे थे जिस से भी जमीन पर गिर गया फिर राजेश कुमार व महेंद्र सिंह ने संजीव ठाकुर की गाड़ी के शीशे तोड़कर नुकसान पहुंचाया।

नितिन कुमार ने बताया कि जब स्थानीय लोग वहां पर इकट्ठे हुए तो वह दोनों भाई वहां से भाग गए और घायल युवक को उनके द्वारा सिविल अस्पताल शाहपुर ले जाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद आगामी उपचार के लिए टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया। टांडा अस्पताल में घायल का इलाज ना होने पर उसे टांडा से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा के बोल 

घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कांगड़ा खुशाल शर्मा ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शी नितिन के बयान पर उपरोक्त दोनों भाइयों पर IPC की धारा 341 323 504 427 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...