हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर कार से 4 लाख कैश बरामद

--Advertisement--

Image

पांवटा साहिब, 29 अक्तूबर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश की सीमा क्षेत्र गोविंदघाट बैरियर पर सर्विलांस, पुलिस व पैरा मिलिट्री की टीम ने उत्तराखंड से आ रही एक कार से 4 लाख रुपए की नगदी बरामद की है। हिमाचल में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात उत्तराखंड से आ रही कार से तलाशी के दौरान 4 लाख रुपए बरामद किए। कार मालिक से जब लेन-देन के कागजात दिखाने को कहा गया तो वह कागजात पेश करने में असमर्थ रहा। जिसके बाद संदेह के आधार पर सर्विलांस टीम ने गाड़ी व पैसे को जब्त कर लिया।

वहीं कार मालिक को शनिवार सुबह तक नगदी के बारे में पूरी जानकारी देने का समय दिया गया। वहीं एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...