राम रहीम के दर पहुंचे हिमाचल के परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर, आपसे आशीर्वाद लेने आया हूं

--Advertisement--

Image

शिमला, 29 अक्तूबर – नितिश पठानियां

हिमाचल में चुनाव सरगर्मियां तेज हैं। नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद नेता चुनावी रण में जुट गए है। इसी बीच हिमाचल के परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर द्वारा विवादित “बाबा राम रहीम” के दर्शन का मामला चर्चा का विषय बन गए हैं।

ऑनलाइन सत्संग से जुड़कर मंत्री विक्रम ठाकुर ने राम रहीम का आशीर्वाद लिया। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसमें मंत्री बाबा राम रहीम से आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा हमेशा से ही चुनावी लाभ लेने के लिए राम रहीम का इस्तेमाल करती आई है।

बिक्रम सिंह ठाकुर ने सत्संग के दौरान कहा…धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा..मैं स्थानीय विधायक और मंत्री हूं। आपसे आशीर्वाद लेने आया हूं। आप पंजाब और हरियाणा में जिस तरह से पुण्य के कार्य कर रहे हैं, उससे कोई बड़ी बात नहीं हो सकती।

हिमाचल की जनता को आपके दर्शन हों और आपके विचार सुनने को मिलते रहे है। इस पर राम रहीम ने जवाब दिया कि मैं हिमाचल के कोने- कोने में गया हूं। हिमाचल में अब तक 135 सत्संग हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के लोग बड़े प्यारे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...