बिलासपुर में 10 ड्रम कच्ची शराब सहित व 2 हजार मिली अवैध शराब जब्त

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

जनपद के श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंजाब-हिमाचल सीमा के साथ सटे मजारी गांव में पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने मजारी खडसे में 10 ड्रम कच्ची शराब और 2000 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की।

सब इंस्पेक्टर थाना कोट हरीश की अगुवाई में टीम ने मौके पर पर पहुंची थी जहां कच्ची शराब बनाई जा रही थी। मौके पर 10 ड्रम कच्ची शराब के पाए गए।

हालांकि मौके पर कोई व्यक्ति वहां पर नहीं था, लेकिन पुलिस ने 10 ड्रम को कब्जे में ले लिया और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। कच्ची शराब/लाहन को पुलिस टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।

डीएसपी शेर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चुनावों के दौरान हिमाचल पंजाब सीमा पर लगातार पुलिस कार्रवाई करती रहेगी, ताकि शराब माफिया पर शिकंजा कसा जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...