एक्साइज विभाग ने 674 पेटी अवैध शराब बरामद की 6,318 लीटर लाहन

--Advertisement--

Image

मंडी, 28 अक्तूबर – व्यूरो रिपोर्ट 

राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा आदर्श चुनाव संहिता के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

विभाग द्वारा गठित टास्क फोर्स को मिली सूचना के आधार पर जाहू क्षेत्र से लगते भांबला चौक, जिला मंडी में एक बन्द पड़ी दुकान को निरीक्षण हेतु खुलवाया गया।

निरीक्षण के दौरान इसमें 53 पेटी व चार बोतल आईएमएफएल (फॉर सेल इन चंडीगढ़/पंजाब) पाई गई। थाना हटली को सूचित कर नियमानुसार मामला आगामी कार्रवाई हेतु पुलिस को सौंप दिया गया है।

टॉस्क फ़ोर्स ने पिछले तीन दिनों में प्रदेश के मंडी, चम्बा, कुल्लू, बद्दी, नूरपुर, सोलन, शिमला, बिलासपुर ,जिलों में कार्रवाई करते हुए लगभग 12388. 65 लीटर शराब को जब्त किया है।

जिला मंडी, चम्बा, कुल्लू, और नूरपुर में टास्क फोर्स ने जहां 6318 लीटर लाहन/कच्ची शराब को आबकारी अधिनियम के अंतर्गत जब्त करते हुए नियमानुसार मौके पर नष्ट किया है, वही शराब की 674 पेटियों को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विभाग के आयुक्त यूनुस राज्य कर एवं आबकारी ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के अंतर्गत आदर्श चुनाव संहिता लागू है।

विभाग की अवैध शराब के विरुद्ध कारवाई जारी है। सभी नोडल प्रभारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए हैं।

विभाग ने जीएसटी अधिनियम के अंर्तगत भी वाहनों की सघन तलाशी सोने एवं चांदी के आभूषण पकड़ कर पर्याप्त छानबीन कर (HPGST Act) के अनुसार कारवाई की है। चोर रास्तों एवं संदिग्ध परिसरों पर विभाग की कड़ी नजर है।

सभी जिला नोडल अधिकारियों जोनल प्रवर्तन/ नोडल प्रभारियों को शराब के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।

शराब की किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-8062, ईमेल-vselection2022@mailhptax या व्हाट्सएप नम्बर -9418611339 पर शिकायत कर सकते है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...