अपराधी का पीछा करते वक्त नारकोटिक्स टीम की गाड़ी के सामने आया स्कूली बच्चा, रैफर

--Advertisement--

Image

मंडी, 28 अक्तूबर – व्यूरो रिपोर्ट 

शहर में अचानक गाड़ी की चपेट में आने का एक स्कूली बच्चे की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो बीते रोज करीब 3:00 बजे की है।

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल की जा रही है। वायरल वीडियो में बोलेरो गाड़ी के सामने अचानक स्कूली बच्चा आ जाता है।

जिसके बाद गाड़ी से कुछ पुलिसकर्मी उतरते हैं और घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल मंडी ले जाते हैं।

जब हमने वायरल वीडियो की सच्चाई जानी रही तो यह वीडियो मंडी समखेतर मोहल्ला की निकली। वायरल वीडियो में जिस गाड़ी से बच्चा टकराया है वह नारकोटिक्स विभाग की गाड़ी थी।

दरअसल नारकोटिक्स विभाग चंडीगढ़ की टीम ने अपराधी को पकड़ने के लिए भी भ्योली चौक पर नाका लगाया था।

अपराधी नाके को तोड़ता हुआ पुरानी मंडी से होते हुए शहर में घुस गया। नारकोटिक्स की टीम भी अपराधी का पीछा करते हुए मंडी शहर में पहुंची और अचानक उनकी गाड़ी के सामने स्कूली बच्चा आ गया।

नारकोटिक्स विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घायल बच्चे को गाड़ी में डाला और जोनल अस्पताल मंडी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती करवाया।

जोनल अस्पताल की डॉक्टर की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को नेरचौक मेडिकल रैफर कर दिया है, बच्चे की स्थिति अब सामान्य है। घायल बच्चा समखेतर का ही रहने वाला है।

उधर बच्चे के माता-पिता ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने की है।

फरार अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस ने जिला में हाई अलर्ट कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...