
बद्दी/नालागढ़/बरोटीवाला – रजनीश ठाकुर
दिनांक 26/10/2022 को शाम के समय हरभजन सिंह पुत्र श्री गुरनाम सिंह निवासी गाँव डोरियां डा0 ठाणा तह0 बद्दी जिला सोलन हि0प्र0 अपने मोटरसाइकिल न0 HP12E-2721 पर सवार होकर घर से बाहर गया था परन्तु जब दिनांक 27/10/2022 तक वह घर वापिस न आया व उसका फोन बन्द आया तो इसके परिजनों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से हरभजन की तलाश की गई ।
तलाश के दौरान हरभजन सिंह उपरोक्त मृत अवस्था में डोडुवाला चौंक के पास झाडियों में पडा पाया गया । जिस बारा बलविंदर सिंह पुत्र जीत राम निवासी गांव व डा0 ठाणा त0 बद्दी जिला सोलन द्वारा पुलिस थाना मानपुरा में सूचना दी गई ।
जिस सूचना पर पुलिस थाना मानपुरा की टीम द्वारा तुरन्त मौका पर पहुँच कर त्वरित कार्यवाही करते हुए भा00द0स0 की धारा 302 के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में चार आरोपियों (1) इन्द्रप्रीत उर्फ शिव पुत्र स्व रणजीत सिंह निवासी फ्रेंडस क्लोनी नालागढ हि0प्र0 (2) अमनदीप सिंह पुत्र बल्विन्द्र सिंह निवासी पिंजौर, हरियाणा (3) लखविन्द्र सिंह उर्फ लक्की पुत्र कुलदीप सिंह निवासी भुड्ड बद्दी तथा (4) दीपक कुमार (दीपू) पुत्र भाग सिंह निवासी भुड्ड, बद्दी को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
