नगरोटा में बाली को राहत, नामांकन को चुनौती देनी वाली याचिका खारिज

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां – व्यूरो रिपोर्ट

नगरोटा में भाजपा द्वारा कंाग्रेस प्रत्याशी आरएस बाली के नामांकन को दी गई चुनौती को आज लंबी बहस के बाद निर्वाचन अधिकारी ने खारिज कर दिया।

चुनाव आयोग की विभिन्न धाराओं का हवाला देकर चुनाव अधिकारी ने करीब एक घंटा चली बहस के बाद शिकायतकर्ता के तमाम तर्कों को खारिज कर दो बजे अपना फैसला सुनाते हुए नामांकन को स्वीकार करने का ऐलान किया।

इससे पहले कांग्रेस की ओर सेअ धिवक्ता गोविंद कोरला और भाजपा की ओर से अधिवक्ता पीसी चौहान ने अपना अपना पक्ष रखा। आयोग के उक्त फैसले के बाद कोंग्रेस की बांछें खिल गई हैं, जबकि भाजपा खेमे में मायूसी का आलम है।

बता दें कि गत दिवस नामांकन की छंटनी प्रक्रिया निर्धारित होने के बावजूद प्रक्रिया को आज तक के लिए रोक दिया गया था।

भाजपा ने कोंग्रेस प्रत्याशी पर एक कम्पनी की माफऱ्त सरकारी संविदा के आधार पर सरकारी लाभ लेने का आरोप लगाया था जो खारिज हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...