चुनाव प्रचार को बिलासपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, चौपर लैंडिंग के दौरान कुत्ते ने तोड़ा सुरक्षाचक्र

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 28 अक्तूबर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश में 12 नवम्बर को विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में भाजपा के स्टार प्रचारक चुनावी मैदान में उतरकर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जनता से वोट की अपील कर रहे हैं।

इसी के मद्देनजर नैना देवी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रणधीर शर्मा के पक्ष में वोट की अपील करने बिलासपुर पहुंचे केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर।

अनुराग ठाकुर का चौपर गोविंद सागर झील के किनारे बने लुहणू मैदान उतरा, जहां एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली। लुहणू मैदान में पुलिस सिक्योरिटी के बावजूद चौपर लैंडिंग के दौरान एक कुत्ता भागते हुए चौपर के पास जा पहुंचा, लेकिन गनीमत यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।

इसके बाद अनुराग ठाकुर नैनादेवी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुई सुरहाड़, पंजैल खुर्द व दयोथ पहुंचे, जहां उन्होंने रणधीर शर्मा के पक्ष में जनता से वोट की अपील की है।

वहीं, पत्रकारों से बतचीत में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने बिलासपुर जिले को एम्स, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, फोरलेन व रेलवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट दिए है। इन्हें जनता के बीच लेकर जाएंगे और जनता से अपील करेंगे कि विरोध करने वाली पार्टी या फिर विकास करने वाली पार्टी में से एक को चुने।

साथ ही अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में टिकट न मिलने से बागी हुए नेताओं को मनाने का काम किया जाएगा, ताकि एकजुटता के साथ विधानसभा चुनाव लड़ा जा सके और पहले से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...