दो नवंबर को कांगड़ा आएंगे योगी आदित्यनाथ

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो नवंबर को कांगड़ा के डाडासीबा व चार नवंबर को ज्वालामुखी के भड़ोली में जनसभा को संबोधित करेंगे। डाडासीबा में भाजपा प्रत्याशी बिक्रम ठाकुर व ज्वालामुखी में रविंद्र रवि के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।

ज्वालामुखी व संगठनात्मक जिला देहरा भाजपा ने कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी के बड़े नेताओं में बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

प्रदेश भाजपा प्रभारी सौदान सिंह सहित संगठन मंत्री पवन राणा शुक्रवार को ज्वालामुखी में कार्यकर्ताओं से इस बाबत बैठक करेंगे। साथ ही जिला कांगड़ा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

16 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को राज्य में आचार संहिता लगने के कारण स्थगित कर दिया था। संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा व महामंत्री अभिषेक पाधा ने बताया कि चार नवंबर को योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की अनुमति मिल चुकी है।

जसवां परागपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष विनोद शर्मा ने डाडासीबा में योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...