हिडिम्बा मंदिर से नकदी के साथ माता के आभूषण व वस्त्र ले उड़े चोर

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

रिवालसर थाना के तहत गद्वाहन गांव स्थित हिडिम्बा मंदिर में गत रात चोरों ने मंदिर में रखे दानपात्र के ताले को तोड़कर हजारों रुपए की नकदी व माता के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

मंदिर के पुजारी थलिया राम ने जैसे ही मंदिर में प्रवेश किया तो दान पेटी का ताला टूटा हुआ था तथा माता के शृंगार के आभूषण व वस्त्र भी गायब थे। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना मंदिर कमेटी के प्रधान दौलत राम व उपप्रधान इंद्रपाल को दी।

मंदिर कमेटी के सदस्यों का कहना है कि गत 3 महीनों से दानपात्र को खोला नहीं गया था जिसमें हजारों रुपए की नकदी जमा हो चुकी थी। गौरतलब है कि माता का मंदिर गांव के साथ लगते चैल जंगल में बना हुआ है, जहां माता की सायंकालीन पूजा के बाद पुजारी घर वापस लौट आते हैं।

इसी बात का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके का दौरा कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी रिवालसर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...