काँगड़ा: ATM कार्ड बदलकर महिला के बैंक खाते से निकाल लिए 39 हजार रुपये

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां – व्यूरो रिपोर्ट

नगरोटा बगवां की पंचायत पठियार की महिला का एटीएम कार्ड बदलकर शातिर ने बैंक खाते से करीब 39 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित महिला ने मंगलवार को पुलिस थाना नगरोटा बगवां में शिकायत दर्ज करवाई है।

महिला ने बताया कि चार दिन पहले वह नगरोटा बगवां बाजार में पैसे निकालने गई तथा उसका एटीएम कार्ड पैसे निकालते समय मशीन में फंस गया।

एटीएम में खड़ा एक व्यक्ति कहने लगा कि जल्दी करो। इतने में शातिर ने कहा कि आप एटीएम कार्ड मेरे पास दें। शातिर ने पीड़ित महिला से एटीएम कार्ड ले लिया और महिला का एटीएम कार्ड बदल कर अपना एटीएम कार्ड दे दिया।

शातिर ने पिन कोड के बाद उस एटीएम कार्ड को यह कह कर वापस कर दिया कि आपके पैसे नहीं निकल रहे हैं। महिला ने बताया कि उसने शातिर द्वारा दिए कार्ड को अपने पास रख लिया।

उसी दिन उसके खाते से पहले 14 हजार रुपये शातिर ने किसी व्यक्ति को ट्रांसफर कर दिए तथा उसके बाद उसने 25,000 रुपये निकाल लिए।

जब उसके खाते से करीब 39 हजार रुपये की रकम निकलने की सूचना, उसके मोबाइल फोन में आई तो उसने शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस थाना प्रभारी रमेश ठाकुर ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर छानबीन की जा रही है।

एटीएम कार्डधारक इन बातों का रखें ध्यान
एटीएम कार्ड उपयोग करने से पूर्व जांच लें कि एटीएम में कोई क्लोनिंग डिवाइस तो नहीं लगाया है, जिससे उनका कार्ड स्कैन होने का खतरा हो।
कभी भी एटीएम कार्ड का पिन शेयर न करें।
एटीएम में पिन लगाते वक्त कीपैड का दूसरे हाथ से ढक लें, ताकि किसी भी तरह के गुप्त कैमरे में भी पिन रिकार्ड न हो जाए।
पने मुख्य डेबिट या क्रेडिट कार्ड को शापिंग, रिचार्ज या दूसरे वालेट के लिए सेव या इस्तेमाल न करें।
जहां तक संभव हो सके वहां तक सार्वजनिक स्थान पर स्थित एटीएम या जिस एटीएम पर गार्ड मौजूद हो, उसका ही
प्रयोग करना चाहिए।
शापिंग माल में भी प्रयास करें कि बिना ओटीपी वाली मशीन में लेनदेन न करें। अगर जरूरी है तो बैंक में जाकर सुरक्षित कार्ड जारी करवाएं, जो ओटीपी के जरिए ही लेनदेन पूरा करे।
अपने कार्ड में निकासी की सीमा तय करके रखें, जिससे क्लोनिंग या ठगी होने पर एक सीमित मात्रा में ही पैसा निकल पाए।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...