भाजपा नेता का वीडियो इंटरनेट मीडिया में उछला, काट देने की बात पर जांच तेज

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

जिला शिमला के ठियोग में भाजपा नेता संदीपनी भारद्वाज की ओर से जनसभा में सरेआम काट देने की बात का मामला तूल पकड़ गया है। इंटरनेट मीडिया पर इसका वीडियो प्रसारित हुआ। मामला जिला निर्वाचन अधिकारी तक पहुंच गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने इसकी जांच का आदेश दिया है। वहीं, पुलिस ने भी इस वीडियो की जांच कर रही है। ठियोग से भाजपा प्रत्याशी अजय श्याम ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था। इस दौरान ठियोग बस स्टैंड में एक जनसभा रखी थी।

वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित

वीडियो में दिख रहा है कि संदीपनी भारद्वाज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा ‘एक बार मेरी भट्टाकुफर में चुनाव में ड्यूटी लगी, कार्यकर्ताओं ने कहा कि कहां पर ड्यूटी लग गई, वहां तो मारपीट करने वाले लोग हैं, तभी अशोक कंवर और गुड्डू भाई आते हैं और कहते की हम डांगरू (दराट) लाए हैं, भाई जी बताओ किसकी गर्दन काटनी है। हमारे पास ऐसे कार्यकर्ता हैं’।

भाजपा नेता ने किया बयान का खंडन, पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज

वहीं, भाजपा नेता गुड्डू ने इस बात का खंडन किया और कहा कि उन्होंने कभी भी संदीपनी भारद्वाज को यह नहीं बोला कि हम डांगरू लेकर आए हैं। अशोक कंवर ने बताया कि उन्होंने भी संदीपनी भारद्वाज से ऐसा कभी नहीं कहा। उन्हें नहीं मालूम की भारद्वाज ने यह बयान क्यों दिया है। एसएचओ ठियोग कुलविंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो को लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...