गगल बाइक दुर्घटना के घायल ने चंडीगढ़ में तोड़ा दम, मातम में बदलीं दिवाली की खुशियां

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

कांगड़ा जिले के पुलिस थाना गगल के तहत कनेड गांव के मेघनाथ और उनके परिवार को उस समय झटका लगा जब सड़क दुर्घटना में बेटे अखिलेश की मौत हो गई। उनका 23 वर्षीय बेटा एक दुर्घटना का शिकार होकर मौत की नींद सो गया।

सड़क दुर्घटना में घायल युवक को उपचार के लिए टांडा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल ले जाया गया। टांडा अस्पताल से उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया गया। पीजीआइ चंडीगढ़ में उसकी मौत हो गई। पूरा परिवार गमगीन है।

ग्राम पंचायत कनेड की प्रधान रीता देवी और उपप्रधान प्रकाश चंद ने बताया कि मेघनाथ का बेटा अविवाहित था। बड़े भाई भुवनेश्वर के साथ चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और 23 अक्टूबर को दिवाली मनाने घर आया था। दिवाली वाले दिन यानी 24 अक्टूबर को दिवाली का सामान व पटाखे खरीदने गगल आ रहा था।

गगल के आफिस के पास उनकी बाइक स्कूटी से टकरा गई और वह दुर्घटना का शिकार हो गया। उसे गंभीर हालत में तुरंत टांडा मेडिकल कालेज में ले जाया गया। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।

यह बोले थाना प्रभारी

गगल थाना प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। उसके साथ जो लड़का अभिलाष बाइक पर बैठा था उसे भी चोटें आई हैं और जिस स्कूटी के साथ बाइक टकराई वह स्कूटी चालक पवन कुमार गांव इच्छी का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक का शव अभी घर नहीं पहुंचा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...