BREAKING NEWS: जेपी नड्डा की मौजूदगी में मेजर विजय सिंह मनकोटिया BJP में शामिल

--Advertisement--

Image

राकेश कालिया ने भी ली सदस्‍यता

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भाजपा ने कांग्रेस के दो बड़े चेहराें को पार्टी में शामिल किया है। शाहपुर से पूर्व विधायक रहे मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने बिलासपुर में जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं, गगरेट से पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राकेश कालिया भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

चुनाव से पहले भाजपा का यह बड़ा दाव है। मेजर विजय सिंह मनकोटिया शाहपुर से कई बार चुनाव लड़ चुके हैं। बीते चुनावों में वह लगातार तीन बार भाजपा प्रत्‍याशी रहीं सरवीन चौधरी से हारे हैं। इस बार उन्‍होंने भाजपा का ही दामन थाम लिया है।

मनकोटिया की ज्‍वाइनिंग में हर्ष महाजन भी रहे मौजूद

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा हलके से नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया को भाजपा में शामिल करवाया। इस मौके पर हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में आए हर्ष महाजन भी मौजूद रहे।

मेजर विजय सिंह मनकोटिया लंबे समय से क्षेत्र के मुद्दों को लेकर राजनीति कर रहे हैं। मंगलवार को हर्ष महाजन के साथ वह नड्डा निवास विजयपुर में पहुंचे और उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।

मनकोटिया बोले, मोदी और नड्डा के नेतृत्‍व में भाजपा कर रही बेहतर कार्य

भाजपा में शामिल होने के बाद मेजर मनकोटिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी बहुत बेहतर कार्य कर रही है। यह हमारा सौभाग्य है कि हम भी देश सेवा में अपना सहयोग दर्ज कर सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related