बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत 2 की मौत…दिवाली की रात पेश आया हादसा

--Advertisement--

Image

चंबा, 25 अक्तूबर – भूषण गुरुंग

जनजातीय क्षेत्र भरमौर के सिंयूर लिंक मार्ग पर सड़क हादसा पेश आया है। जिसमें चालक समेत एक अन्य सवार की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार दीवाली की रात क़रीब 9 बजे रैटन के समीप बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें चालक समेत अन्य सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सनी कपूर पुत्र अर्जुन सिंह वीपीओ ग्रीमा तहसील भरमौर की मौत हो गई। जबकि चालक अशोक कुमार (32) पुत्र देस राज निवासी गांव रैटन डाकघर सिंयूर तहसील भरमौर को प्राथमिक उपचार देकर चंबा रैफर किया गया। जहां चंबा ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

वहीं एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...