रितिका मिस फ्रेशर,योगिशा मिस पर्सनल्टी और ऋषिता बनी मिस ब्यूटी

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी ( काँगड़ा ) की बीएड द्वितीय वर्ष (2021-23)की छात्राओं द्वारा प्रथम वर्ष की छात्राओं(2022-24) के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था।

कार्यक्रम में मंच संचालन मिस शगुन और मिस नितिका ने किया ।छात्राओं ने एक से एक बढ़कर प्रस्तुति देकर सबको मन्त्र मुग्ध कर दिया ।कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज निदेशक शालिनी सैनी , अकेडमिक हेड मल्लिका शर्मा सैनी व स्कूल प्रिंसिपल आरती शर्मा व कॉलेज प्राचार्या डॉ सुमन शर्मा ने माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर की।

इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया। इसमें उन्होंने एकल नृत्य,एकल गान, समूह गान, समूह नृत्य तथा अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर काफी समां बांधा ।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को कई तरह के टाइटल भी दिए ।जिस दौरान उन्होंने अपना -अपना हुनर प्रस्तुत किया ।

मॉडलिंग में भी छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिया। कार्यक्रम में ऋषिता मिस ब्यूटी, योगिशा मिस पर्सनल्टी और रितिका मिस फ्रेशर चुनी गईं। अंत में कॉलेज प्राचार्या डॉ सुमन शर्मा ने छात्राओं के स्वर्णिम भविष्य की कामना की। साथ ही दीपावली त्योहार के आगमन पर अपनी संस्कृति से जुड़ते हुए छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में भी अपनी भागीदारी दी।

चारों सदनों की छात्राओं ने द्वार सज्जा,कलश सज्जा,कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में चन्दरभागा सदन प्रथम, यमुना सदन द्वितीय तथा विपाशा और इरावती सदन ने तृतीय स्थान हासिल किया ।

कलश सज्जा में चन्दरभागा सदन प्रथम,इरावती सदन द्वितीय तथा यमुना सदन तृतीय स्थान पर रहा। कार्ड मेकिंग में रितिका प्रथम,अलीशा द्वितीय और अदिति तृतीय स्थान हासिल किया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...