आचार संहिता के उल्लंघन की 13 शिकायतें मिली, 7 का निपटाराः डीसी

--Advertisement--

Image

शिमला, 22 अक्तूबर – नितिश पठानियां
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि 21 अक्तूबर तक जिला शिमला में आचार संहिता के उल्लंघन की 13 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 7 का निपटारा कर दिया गया है। बाकी बची हुई 6 शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है।
आदित्य नेगी ने कहा कि जिला शिमला में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से बिना किसी प्रलोभन में आए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
डीसी ने कहा कि मतदाता पूरी स्वतंत्रता के साथ अपने प्रतिनिधि को चुनें तथा कोई भी व्यक्ति यदि डराता है, धमकाता है, तो उसकी तत्काल शिकायत करें, जिस पर संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 171-ख के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी व्यक्ति को उसके निर्वाचक अधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्प्रेरित करने के उद्देश्य से नकद या वस्तु रूप में कोई प्रलोभन देता है या लेता है, तो उसे एक वर्ष तक के कारावास या जुर्माने या दोनों की सजा हो सकती है।
उपायुक्त आदित्य नेगी ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग ने सी-विजिल नामक एक मोबाइल ऐप भी तैयार की है, जिससे मतदाताओं को लुभाने के मामलों पर नजर रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई शिकायतकर्ता अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहता है, तो पूरी गोपनीयता बरती जाएगी।
ऐप में गोपनीय शिकायत करने का भी प्रावधान है। शिकायतकर्ता किसी भी प्रकार के प्रलोभन की तस्वीरें या वीडियो ऐप पर अपलोड कर सकता है तथा शिकायत मिलने के बाद निश्चित समय सीमा के भीतर कार्रवाई की जाती है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...