निजी स्‍कूल बसों की जांच पर विवाद, RTO के चालक के साथ हाथापाई, पुलिस थाने पहुंचा मामला

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय ऊना के साथ लगते रक्कड़ कालोनी में शुक्रवार दोपहर को आरटीओ फ्लाइंग स्क्‍वाड की ओर से बसों की जांच पर विवाद हो गया। स्‍कवाड की ओर से निजी स्‍कूलों की बसों की जांच की जा रही थी।

अभिभावकों ने आरटीओ फ्लाइंग स्कवाड पर जांच के नाम पर बेवजह तंग करने के आरोप लगाए। मामला आरटीओ के चालक के साथ हाथापाई तक पहुंच गया। इस पूरे मामले को राजनीति से भी जोड़ा रहा है।

जानकारी के अनुसार एक निजी स्कूल में लगी कुछ बसें कांग्रेस रैली में जाने के आरोप लगे। दोपहर को आरटीओ फ्लाइंग स्क्‍वाड ने रक्कड़ कॉलोनी में नाका लगाकर जांच शुरू की तो साथ लगते स्कूल की बसों का जाम लग गया।

जांच के नाम पर बेवजह तंग करने के आरोप बच्चों के अभिभावक भड़क गए और दोनों पक्ष आपस उलझ गए। इस बीच आरटीओ फ्लाइंग स्‍कवाड के चालक के साथ हाथापाई तक मामला पहुंच गया।

अभिभावकों ने पुलिस अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया।

आरटीओ ने भी थाना में दी शिकायत

कुछ अभिभावकों और आरटीओ फ्लाइंग स्‍कवाड कुलबीर राणा ने भी इस संबंध में थाना ऊना में शिकायत दे दी है। उन्‍होंने कहा कि चालान बुक, जब्त की आरसी व अन्य सरकारी दस्तावेज छीन लिए गए।

दोनों पक्ष की शिकायत पर पुलिस कर रही जांच

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली है। मामले पर पुलिस जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...