मनकोटिया समर्थकों का केवल पठानिया को मिला साथ, नाराज कांग्रेस नेता भी एक मंच पर हुए एकजुट

--Advertisement--

Image

बोले, मंत्री ने अपने लिए होटल बनाने और जमीन खरीदने के सिवा कुछ नहीं किया

शाहपुर – नितिश पठानियां

शुक्रवार को शाहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया ने हजारों समर्थकों के साथ भरा अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान केवल सिंह पठानिया को मनकोटिया समर्थक राजेंद्र पटियाल, ओंकार सिंह राणा और बलवीर चौधरी का भी साथ मिला। इससे कांग्रेस पार्टी को शाहपुर में और अधिक मजबूत होगी। इस दौरान कई समय से नाराज चल रहे शाहपुर से कांग्रेस नेताओं ने भी खुले मन से केवल पठानिया को अपना समर्थन देने की घोषणा की।

कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया ने नामांकन भरने के बाद हजारों की सँख्या में जनसभा की।जिसमे कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया मिला बरिष्ठ कांग्रेस नेता ओंकार राणा, रजिंदर वालिया, विजय गुलेरिया पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत शाहपुर, पूर्व जिला परिषद हरिकृष्ण, नवनीत शर्मा रिंकू, पूर्व उपप्रधान सुधेड़, मुख्तयार सिंह पम्मू उप प्रधान, शमशेर सिंह मनु युथ अध्यक्ष जिम्मी भतेच्छ्, सुदेश कुमार का साथ मिला।

पठानिया ने कहा कि इस बार बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर में जनता जातपात को वोट नही बल्कि शाहपुर हल्के की जनता विकास के नाम पर वोट देगी। उन्होंने कहा कि मंत्री सर बीन चौधरी ने सिर्फ अपना विकास किया है। खुद के लिए जमीन खरीदने और होटल बनाने के अतिरिक्त उन्होंने कुछ नहीं किया है।

चुनावी साल में उन्होंने केवल शिलान्यास के पत्थर लगाए है, ताकि जनता को मूर्ख बनाया जा सके। उन्होंने मंत्री से प्रश्न पूछते हुए कहा कि मंत्री बताए कि उन्होंने 15 साल में शाहपुर के कितने युवाओं को रोजगार दिया है।

उन्होंने कहा कि विधायक बनते ही सबसे पहले शाहपुर में उद्योग बनाया जायेगा। इसके साथ ही शाहपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ धारकंडी और चंगर क्षेत्र में 100 बेड वाला अस्पताल बनाया जायेगा। इसके साथ ही धारकंडी को जोड़ने के लिए रोपवे और सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...