तुषार हत्याकांड के आरोपियों को सात दिन का पुलिस रिमांड

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार

केसर चन्द शर्मा निवासी मोईन डाकघर चिन्तपुर्णी तहसील देहरा ज़िला काँगड़ा के घर के हॉल में समय करीब 03:00 बजे दिन एक अनजान/नामालूम व्यक्ति आया जिसने अपने हाथ में पिस्टल ले रखी थी. नामालूम व्यक्ति ने पिस्टल केसर चन्द की बहू की कनपट्टी पर रख दी और कहने लगा कि लॉकर की चाबियां दो,

उसी समय पाँच अन्य नामालूम व्यक्ति पिछले दरवाजे से किचन से होते हुए हॉल में आ गए. जिसमें से एक नामालूम व्यक्ति केसर चन्द की बहू व नौकरानी को किचन में ले गए तथा दो नामालूम व्यक्तियों ने केसर चन्द की पत्नि व पुत्र तुषार गर्ग को अलग से खड़ा कर दिया तथा एक व्यक्ति ने घर के परिवार के अन्य सदस्यों को एक साईड में खड़ा कर दिया तथा यह लोग तुषार गर्ग से वार-वार लॉकर की चाबियों की मांग करते रहे तथा कह रहे थे कि लॉकर की चाबियां दे दो नहीं तो जान से मार देंगे।

उसके बाद कुछ लोग तुषार गर्ग के कमरे के अन्दर में चले गए व कमरे की अलमारी व ड्रॉज को चैक करने लगे, उसके बाद केसर चन्द की पत्नि को डराने धमकाने लगे व लॉकर की चाबियां मांगने लगे लेकिन चाबियां न मिलने पर इन लोगों ने केसर चन्द की पत्नि, बेटे तुषार गर्ग व बहु के फोन को लेकर बाहर सीढ़ियों की तरफ चले गए।

कुछ समय बाद चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनाईं दी, घर के सभी सदस्य नीचे गए तो देखा कि तुषार गर्ग खून से लथपथ होकर सीढ़ियों पर गिरा है, तुषार गर्ग को तुरन्त उठाकर गाड़ी में डालकर सिविल अस्पताल देहरा ले गए, जहां पर उपचार के दौरान केसर चन्द के पुत्र तुषार गर्ग की मृत्यु हो गई।

इन नामालूम व्यक्तियों ने केसर चन्द की किराएदार को भी बन्धक बनाकर उसके कान की बालियां व मोबाईल फोन को छीन कर ले गए थे। इन लोगों को लॉकर की चाबियां न मिलने पर तुषार गर्ग के साथ सीढ़ियों के ऊपर लैंटर पर मारपीट कर तुषार की छाती में गोली मार दी थी जिसके कारण तुषार गर्ग सीढ़ियों पर गिर गया था।

इन सभी व्यक्तियों में से दो के इलावा सबने मुंह को ढक कर रखा था। उपरोक्त वारदात की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देहरा ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण/ सुरक्षित कर एफ.आई.आर. नं. 163 जेर धारा 302, 452, 396, 506 भा.दं.सं. व आयुध हथियार अधिनियम की धारा 25, दिनांक 19.10.2022 दर्ज की गई। इस घटना की सूचना मिलते ही अधोहस्ताक्षरी (पुलिस अधीक्षक काँगड़ा) भी तुरन्त मौका पर पहुंचे व त्वरित संज्ञान लेते हुए अन्वेष्णाधिकारियो को उचित दिशा निर्देश दिए।

स्थानीय जनता व विशेषकर अश्वनी कुमार के सहयोग से उपरोक्त घटना में सम्मिलित तीन लोगों को गिरफ्तार करने में काँगड़ा पुलिस ने सफलता प्राप्त की है इनके नाम क्रमशः

1. संजीव शर्मा, ज़िला मोगा व उम्र 27 वर्ष जोकि एक ढाबे में पिछले 10/12 बर्षों से चिन्तपुर्णी में काम करता था

2. गुरजीत सिंह @ पिरी, मलोट ज़िला मुक्तसर (पंजाब) व उम्र 24 वर्ष वारदात में इस्तेमाल की गई VERNA गाड़ी का मालिक जो चिन्तपुर्णी में पहली बार आया था

3. देवेन्द्र सिंह, बिजा तहसील खन्ना ज़िला लुधियाना (पंजाब) व उम्र 20 वर्ष, वरना कार में पंजाब से आया था।
तीनों व्यक्तियों से गहनता से पुछताछ की गई और पुछताछ से यह विदित हुआ कि यह हिमाचल में लूटपाट की नियत से आए थे।

घटना को अन्जाम देने के लिए एक VERNA गाड़ी में पाँच व्यक्ति उसी दिन/रात्री चिन्तपुर्णी आए और यहां पर पहले से रह रहे एवं पहले से स्थापित सम्पर्क में चार व्यक्तियों के साथ मिलकर घटना को अन्जाम दिया। इन अपराधी व्यक्तियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर नियोजित तरीके से घटना को अन्जाम दिया, इस वारदात के समय शिकायतकर्ता के घर में कुल सात व्यक्ति घुसे और दो व्यक्ति कार के पास खड़े रहे।

घटना के उपरान्त इनका एक साथी घायल भी हो गया जो अन्य दो अपराधियों के साथ काले रंग के सप्लैंडर मोटरसाईकिल जिसे यह घटना वाले दिन शिकायतकर्ता के घर तक लेकर आए थे में बैठकर तीनों वरना कार के पास गए व मौका से भाग गए जिनके नाम क्रमशः
1. हरदीप (समराला, लुधियाना)
2. बब्वू (समराला, लुधियाना)
3. मोनू (समराला, लुधियाना)

मालूम हुए हैं। घटना स्थल से पिस्टल की एक मैगजीन जिन्दा कारतूस सहित बरामद की गई है।
इसके अतिरिक्त चिन्तपुर्णी में रह रहे तीन अन्य अभियुक्तों क्रमशः
1. विशाल रियाड़ा @ सन्तू
2. अवतार
3. रवि @ काला

सभी अपराधी पंजाब के रहने वाले हैं की तालाश करने के लिए पुलिस पहुंची तो यह तीनों अभियुक्त फरार हो चुके थे।
घटना स्थल में चश्मदीद ग्वाहों व प्रारम्भिक पुछताछ के अनुसार अपराधी तीन पिस्तौल लेकर आए थे व एक रौन्द फायर करके तुषार गर्ग पुत्र श्री केसर चन्द शर्मा निवासी मोईन डाकघर चिन्तपुर्णी तहसील देहरा ज़िला काँगड़ा की हत्या कर दी।

तुषार गर्ग का पोस्ट मार्टम दिनांक 20.10.2022 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मैडिकल कॉलेज टांडा में करवाया गया व पोस्ट मार्टम के दौरान तुषार गर्ग की छाती से एक गोली भी निकाली गई है तथा पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट आना शेष है। तुषार गर्ग के शव को बाद करवाने पोस्ट मार्टम परिवार को सौंप दिया गया है।

अधोहस्ताक्षरी (पुलिस अधीक्षक काँगड़ा) ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए अपराधियों को धर पकड़ने के लिए पुलिस उपण्डलाधिकारी देहरा के नेतृत्व में एक विशेष अन्वेष्ण दस्ते का गठन करके पंजाब राज्य के लिए भेजा गया है व पंजाब पुलिस से भी इस घटना से सम्बन्धित सहयोग मांगा है जो पिछले कल मोगा ज़िला (पंजाब) की घटना में प्रयोग की गई VERNA कार का व कार के अन्दर एक जिन्दा कारतूस व चार मोबाईल फोन पुलिस कब्जा में लिए गए हैं। तीनों अभियुक्त मोगा (पंजाब) से दूसरी गाड़ी से भाग गए हैं।

काँगड़ा पुलिस इनकी लगातार खोज कर रही है। आज दिनांक 21.10.2022 को गिरफ्तार किए गए अपराधियों की निशानदेही पर दो देसी पिस्तौल जिसमें एक बिना मैगजीन के और दूसरा मैगजीन के साथ जिसकी मैगजीन में एक जिन्दा कारतूस था तथा एक खाली खोल (जिसे अपराधियों ने झाड़ियों में फैंक दिया था) भी बरामद किया गया है तथा JMIC-I देहरा में गिरफ्तार किए गए उपरोक्त तीनों अपराधियों को पेश किया गया व सात दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...