
नूरपुर – देवांश राजपूत
विधानसभा चुनावों को लेकर आज पूरे प्रदेश में सभी पार्टियों के प्रत्याशियों द्वारा विभिन्न विधानसभाओं में नामांकन भरने की प्रक्रिया सम्पन्न हुई।इसी कड़ी में आज नूरपुर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अजय महाजन द्वारा नामांकन पत्र भरा गया। अजय महाजन ने बिना दल बल को साथ लिए शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन भरा।
उन्होंने नामांकन भरने के बाद बृजराज स्वामी के चरणों में जाकर हाजिरी भरी।पत्रकारों के साथ वार्ता के दौरान महाजन ने कहा कि जिस प्रकार से नूरपुर की जनता का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है उससे साफ जाहिर है कि इस बार क्षेत्र की जनता मूढ़ सत्ता पलटने का है।उन्होंने कहा कि सड़क,स्वास्थ्य,बिजली,पानी जैसी कई समस्याएं है जिन्हें लेकर अभी बहुत काम करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि आज सबसे बड़ी युवाओं की समस्या बेरोजगारी को लेकर है जिससे युवा बुरी तरफ प्रभावित हो रहा है।उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता बेरोजगारी की समस्या पर काम करने की रहेगी।
