7 अप्रैल को शिमला में राज्य स्तरीय महंगाई मुक्त भारत धरना व मॉर्च का होगा आयोजन

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देश मे पेट्रोल , डीजल व एलपीजी के बढ़ते मूल्यों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस महंगाई मुक्त भारत धरना व मॉर्च का आयोजन करेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज यहां बताया कि 31 मार्च को प्रदेश के सभी कांग्रेस ब्लॉकों में इस कार्यक्रम के तहत धरना मॉर्च किया जाएगा जबकि 2 मार्च से 4 अप्रैल तक सभी जिलों में जिला स्तरीय धरना व मॉर्च किया जाएगा।
राठौर ने बताया कि इसी क्रम में 7 अप्रैल को शिमला में राज्य स्तरीय महंगाई मुक्त भारत धरना व मॉर्च का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर होने वाले इस धरने में सभी जिला कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित सभी अग्रणी सगंठनों के पदाधिकारी महिला कांग्रेस, सेवादल,युवा कांग्रेस, 

एनएसयूआई, इंटक के अतिरिक्त कांग्रेस के सभी विभागों के सभी सदस्यों को आवश्यक तौर पर भाग लेने को कहा है।इसके अतिरिक्त 7 अप्रैल को शिमला में होने वाले इस राज्य स्तरीय धरना मॉर्च में भी सभी पार्टी पदाधिकारियों के साथ साथ सभी अग्रणी सगंठनों व विभागों के सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...