6 साल की उम्र में खो दिए थे पापा, अब मेजर बनी बेटी तनुजा सिंह

--Advertisement--

Image

मंडी, 13 दिसंबर – डॉली चौहान

जिला के पधर तहसील की तनुजा सिंह भारतीय सेना में मेजर बनी। वर्ष 2015 में तनुजा सिंह ने आईएनएचएस मुंबई में भारतीय सेना के मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में बतौर लेफ्टिनेंट स्थाई कमीशन प्राप्त किया।

वर्ष 2017 में तनुजा सिंह ने कैप्टन के पद पर पदोन्नति प्राप्त की। वर्ष 2021 में कैप्टन तनुजा सिंह को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पूर्वी कमांड जनरल ऑफिसर कमांडिंग कमेंडेशन मेडल से सम्मानित किया गया।

वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष फ्लाइंग ऑफिसर डॉ चमन ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 2022 में कैप्टन तनुजा को भारतीय सेना के मेजर पद पर पदोन्नति मिली। कैप्टन तनुजा को भारतीय सेना में मेजर पद मिलने पर पधर (मंडी) सहित संपूर्ण परिवार में खुशी की लहर है।

तनुजा के पिता भारतीय सेना के सिग्नल कोर में सेवाएं दे चुके थे। महज 6 साल की उम्र में तनुजा ने अपने पिता को एक दुर्घटना में खो दिया था। तनुजा की मां रेखा कुमारी ने कड़े संघर्ष व चुनौतियों के बावजूद अपने दोनों बच्चों को बेहतरीन परवरिश व उच्च शिक्षा दिलाई।

मेजर तनुजा सिंह की मां ने अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए हमीरपुर व चंडीगढ़ में नौकरी की। तनुजा के मेजर बनने पर दादा-दादी व परिवार के सदस्य बेहद खुश हैं। वर्तमान में मेजर तनुजा सिंह दिल्ली में कार्यरत है।

तनुजा ने अपनी टेन प्लस टू की शिक्षा गुरुकुल स्कूल हमीरपुर से उत्तीर्ण की। आईएनएचएस मुंबई से अपनी ग्रेजुएशन स्तर की शिक्षा प्राप्त की। तनुजा के छोटे भाई अंकुज सिंह ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च मोहाली चंडीगढ़ से एमएससी केमिस्ट्री की पढ़ाई पूर्ण की है।

फ्लाइंग ऑफिसर डॉ चमन लाल क्रांति सिंह ने कहा- बहन रेखा देवी व तनुजा सिंह का संघर्ष समाज की नारियों व लड़कियों के लिए एक मिसाल है। मेजर तनुजा सिंह परिवार व पधर (मंडी) की पहली लड़की है, जिसने भारतीय सेना में बतौर मेजर पद पर पदोन्नति प्राप्त की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...