6 जून को चुवाड़ी में होगी भूकंप को लेकर मेगा मॉक ड्रिल

--Advertisement--

चुवाड़ी – अंशुमन शर्मा

6 जून को राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का अभ्यास चुवाड़ी में किया जाएगा। जिसके लिए चुवाड़ी प्रशासन ने कमर कस ली है। यह मॉक ड्रिल 6 जून शुक्रवार सुबह 9 :30 पर शुरू होगी। आपदा प्रबंधन के तहत होने वाले इस अभ्यास में भट्टियात को चुना गया है।

राज्य स्तर की इस मॉक ड्रिल के लिए एस डी एम चुवाड़ी पारस अग्रवाल ने चुवाड़ी के सभी पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने इस मॉक ड्रिल को सफल करने के लिए सभी प्रकार के जरूरी दिशा निर्देश दिए। ये मॉक ड्रिल चुवाड़ी चौगान में होगी जिसमें क्षतिग्रस्त स्थान चुवाड़ी अस्पताल रहेगा।

चुवाड़ी अस्पताल से बचाव कार्य करते हुए लोगों को सुरक्षित चौगान तक कैसे पंहुचाया जाए इसी का अभ्यास इसमें किया जाएगा। एस डी एम भट्टियात ने चुवाड़ी के नागरिकों से भी इस अभ्यास का हिस्सा बनने का आग्रह किया है।

ये रहे उपस्थित

इस बैठक में तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, अग्निशमन, चिकित्सा, शिक्षा विभाग के अलावा अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...