532 कैप्सूल व 450 नशीली गोलियां के साथ एक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के भगवानपुर में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति के घर छापेमारी कर घर से नशीली दवाओं के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार माजरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली की भगवानपुर में एक व्यक्ति घर पर नशे का कारोबार करता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने सलमान पुत्र मनफूल निवासी भगवानपुर, पीओ पुरूवाला किशनपुर पांवटा साहिब के घर पर छापेमारी की छापामारी के दौरान कमरे के बेड बाक्स में से 532 केप्सूल व 450 नशीली गोलियां बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी को नशीली दवाओं के साथ हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति के घर से नशीली दवाएं बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...