50 KM की रफ्तार से चलेगा तूफान और 7 दिन नहीं सताएगी गर्मी, आ गया हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में गर्मी के चलते पहाड़ भी तप गए हैं। आलम यह है कि सूबे के ऊना जिले में गुरुवार को अधिकतम पारा 40 डिग्री को छु गया हालांकि, अगले चार दिन पहाड़ी और ऊंचाई वाले इलाकों को गर्मी से राहत मिल सकती है।हालांकि, मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा।

शिमला के मौसम विभाग ने शुक्रवार दोपहर को बुलेटिन जारी किया है, जिसमें बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि 24 अप्रैल, 26  और 27 अप्रैल को हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, 25, 28, 29 और तीस अप्रैल को तेज बारिश के आसार जताए गए हैं और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किमी की रफ्तार से तूफान भी चलेगा।

  • 24 अप्रैल: गर्जना के साथ बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना।
  • 25 अप्रैल: गर्जना, बिजली कड़कने के साथ हवाओं की गति बढ़कर 40-50 किमी/घंटा होने का अनुमान।
  • 26 और 27 अप्रैल: कोई विशेष चेतावनी नहीं।
  • 28 अप्रैल: गर्जना, बिजली और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना।

आम जनता के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा निर्देश

  • तेज हवाओं से बचाव: मौसम विभाग ने एडवायजरी में कहा कि आंधी या तेज हवाओं के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें और बिजली के खंभों या कच्चे ढांचों से दूर रहें।
  • बिजली कड़कने पर सावधानी: खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों (पक्के मकानों) में रहें। खुले मैदानों, जल निकायों या ऊंचे पेड़ों के पास न जाएं।
  • पर्यटक और ट्रैकर: खराब मौसम के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों या ट्रैकिंग रूटों पर जाने से परहेज करें।
  • किसानों के लिए सलाह: तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए अपनी फसलों और पशुधन की सुरक्षा के उचित प्रबंध करें।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...