सफलता: बटन दबाते ही विद्यार्थी के लिए स्कूल बैग बन जाएगा छाता, कैसे? गजब मॉडल के बारे में जानें विस्तार से

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बारिश के दिनों में अब स्कूल जाते वक्त विद्यार्थियों को छाता अलग से लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चुराह की राजकीय माध्यमिक पाठशाला पुखतला के छात्र मुकेश कुमार ने गजब का मॉडल तैयार किया है।

इस मॉडल के जरिए विद्यार्थी का स्कूल बैग ही बटन दबाते ही छाता बन जाएगा। लिहाजा बारिश में विद्यार्थी भीगेंगे नहीं, साथ ही उनका बैग और वे खुद बारिश में आराम से आवाजाही कर सकेंगे। मुकेश की ओर से बनाए गए इस मॉडल का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

अब मई में होने वाली राज्य स्तरीय इंस्पायर मानक कार्यक्रम प्रतियोगिता में मुकेश अपना यह मॉडल प्रदर्शित करेगा। मुकेश को उम्मीद है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उनका मॉडल बेहतर होगा और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए यह मॉडल चयनित होगा।

मुकेश के गाइड टीचर सुरेंद्र कुमार ठाकुर है। उनके मार्गदर्शन में यह मॉडल तैयार किया गया है।  इस बार वर्ष 2024-25 के तहत इंस्पायर अवाॅर्ड हासिल करने वाले विद्यार्थियों की विज्ञान प्रदर्शनी इस बार धर्मशाला में हुई। इसमें दो जिलों के करीब अस्सी बच्चों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में बेहतरीन सात मॉडलों का चयन किया गया और उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया। इसमें चंबा के पुखतला स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र मुकेश कुमार का मॉडल भी है।

नोडल अधिकारी राकेश ठाकुर के बोल 

इंस्पायर के नोडल अधिकारी राकेश ठाकुर ने बताया कि इस बार चंबा का एक मॉडल राज्य स्तरीय इंस्पायर मानक कार्यक्रम के तहत चयनित हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...