5.44 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगातार दूसरे दिन भी 5.44 ग्राम चिट्टे के साथ युवक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार टीम को सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल सवार युवक चिट्टा लेकर आ रहा है। जिस पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को खेड़ा बाबा मंदिर के समीप रोका। तलाशी लेने पर युवक से 5.44 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपी युवक की पहचान दीपक ठाकुर उर्फ़ दिप्पू निवासी खेड़ा तहसील नालागढ़ के रूप में हुई है। टीम ने आरोपी युवक को थाना मानपुरा पुलिस के हवाले कर आरोपी युवक के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि SIU टीम ने लगातार दूसरे दिन भी नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए युवक को चिट्टे सहित काबू किया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...