405 ग्राम चरस के साथ 3 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरूंग

चंबा पठानकोट एनएच पर पुलिस की एसआईयू टीम ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार तीन युवकों से 405 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है।

आरोपियों की पहचान ईशान अली वासी गांव थली, ध्यान सिंह वासी गांव सरूआ और दिनेश कुमार वासी गांव सरुआ के तौर पर की गई है।

जानकारी के अनुसार एसआईयू सेल टीम के मुख्य आरक्षी परमेश शर्मा की अगुवाई में टीम ने गोली के पास नाका लगा रखा था।

इसी दौरान वहां से गुजर रही आल्टो कार को निरीक्षण हेतु रोका गया पुलिस टीम को देखकर कार में सवार तीन युवक घबरा गए।

पुलिस को युवकों की गतिविधियां देखने पर संदेह के आधार पर तलाशी दौरान कब्जे से 405 ग्राम चरस बरामद हुई।आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...