400 लोगों के वोटर लिस्ट से नाम गायब, लोगों में प्रशासन व सरकार के प्रति रोष

--Advertisement--

Image

बद्दी, जीवन वर्मा 

बद्दी के ग्राम पंचायत सूरजपुर में 400 लोगों के वोट वोटर लिस्ट से गायब होने पर लोगों में प्रशासन व सरकार के प्रति खासा रोष है। पंचायत के लोग पहले तो इस समस्या को लेकर डी.सी. सोलन से मिले व बाद में एस.डी.एम. नालागढ़ से भी मिले ।

परन्तु कोई स्थाई हल न होने से लोगों में प्रशासन व सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगेां ने बताया कि बड़ी हैरानी की बात है कि पंचायत की वोटर लिस्ट से 400 के करीब लोगों के वोट गायब है व प्रशासन इस बात को गंभीरता से नहीं ले रहा है।

उन्होंने कहा कि पंचायत के लेाग पहले तो डी.सी. सोलन से मिले व वीरवार को एस.डी.एम. नालागढ़ से भी गुहार लगाई गई परन्तु अभी तक उन्हें कोई उचित हल नहीं मिला।

हैरानी की बात यह है इसमें ऐसे लेागों के वोट काट दिए गये जो कि पिछले काफी समय से चुनाव की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन हमारे वोट का अधिकार छीन रहा है तो इसका मतलब है कि हम लेाग देश के नागरिक ही ननहीं है व हमारे आधार कार्ड व अन्य सुविधाएं भी रदद कर दी जाएं।

उन्हेांने कहा कि राजनैतिक दवेश की भावना से उनके वोट काटे गये है व प्रशासन भी ऐसे लेागों का साथ देकर आम आदमी को उनके वोट के अधिकार से वंचित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि यह प्रजातंत्र का हनन है व प्रशासन ने अगर काटी हुई वोटें न ठीक की तो पंचायत के लोग अपने स्तर पर आंदोलन करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...