4 करोड़ 22 लाख से काश-गैहरा (डमैहर) सड़क का हुआ भूमि पूजन

--Advertisement--

Image

भाम्बला- नरेश कुमार

उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत गैहरा के काश गांव में सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने बुधवार को काश – गैहरा (डमैहर) रोड़ का ‌भूमिपुजन किया । स्थानीय विधायक कर्नल इंद्र सिंह के काश गांव में पहुंचने पर ग्राम पंचायत गेहरा के लोगो ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया ।

महिला मंडल काश की महिलाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये । युवक मंडल द्वारा स्थानीय विधायक कर्नल इंद्र सिंह को शॉल व टोपी देकर समानित किया । जिसके बाद विधायक द्वारा लगभग चार करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से बनने वाली काश – गैहरा (डमैहर) का भूमि पूजन किया ।

स्थानीय पंचायत के प्रधान रूप लाल ने विधायक के समक्ष अपनी समस्या रखी । सरकाघाट के विधायक ने लोगों को बताया कि 4 करोड़ 22 लाख से काश – गैहरा (डमैहर) सड़क का कार्य एक वर्ष में पूरा होगा । विधायक द्वारा लोगों की समस्याएं सुनी जिनमें अधिकांश समस्याओं का मौके पर निपटारा भी किया गया। साथ ही सरकार द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के बारे में भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी।

समुदायक भवन जनिहन के लिए डेड लाख रुपये , महिला मंडल काश को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए दस हजार रुपये व युवा मंडल काश के जिम के लिए पंद्रह हजार रुपये देने की घोषणा की ।

इस मौके पर मंडल अध्यक्षा निशा ठाकुर , महामंत्री चंद्र मनी , उपाध्यक्ष नरेश कुमार , उपाध्यक्ष चंद्र मनी , सचिव संदीप जसवाल , गेहरा के प्रधान रूप लाल उप प्रधान कर्म सिंह जमनी के प्रधान ज्ञान चंद , पटड़ीघाट के उप प्रधान वीरी सिंह,टेक चंद , इस मौके लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार शर्मा सहायक अभियंता , कनिष्ट अभियन्ता व हिम ऊर्जा मंडी के प्रोजेक्ट अधिकारी रमेश ठाकुर जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता मौके पर मौजूद रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...