300 फुट खाई में गिरी कार, दंपति सहित दो बच्चे घायल

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 26 जुलाई – नरेश कुमार

मंडी जनपद के गोहर-पंडोह सड़क मार्ग पर मंगलवार दोपहर बाद करीब 3 बजे एक कार के बरसाट (बागा) के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से पति-पत्नी सहित उनके दो बच्चे घायल हो गए हैं।

वही, घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से 108 एंबुलेंस में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार चेतराम परिवार सहित अपने ससुराल शिवाबदार जा रहा था। वशीकरण कार अनियंत्रित होकर करीब 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार दंपति सहित उनके दो बच्चे घायल हो गए।

वही घायल परिवार को स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस के माध्यम से नागरिक चिकित्सालय गोहर उपचार के लिए भर्ती कर दिया है। घायलों की पहचान चेतराम (33) पुत्र हेमराज, पत्नी प्रियंका (23), बेटे विकास 6 वर्षीय और मोहित 4 वर्षीय के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज गोहर अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्य कार में सवार होकर शिबाबदार जा रहे थे। इस दौरान बरसाट के समीप कार सड़क में कीचड़ होने से फिसल गई, और खाई में गिर गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...