कंपनी द्वारा भारी ब्लास्टिंग करने के विरुद्ध स्थानीय लोग हुए लामबंद

--Advertisement--

Image

नैना देवी – सूभाष चंदेल

कीरतपुर से नेरचौक के लिए फोरलेन निर्माण कर रही कम्पनी द्वारा थापना गांव में भारी ब्लास्टिंग करने के विरुद्ध स्थानीय लोग एक बार फिर लामबंद हो गए हैं। लोगों का कहना है कि पिछली रात फोरलेन कम्पनी द्वारा भारी बारूद की मात्रा वाली ब्लास्टिंग की गई जिससे लोगों के मकान हिलने के साथ ही गांव तक दूर दूर तक पत्थर जा गिरे।

ग्रामीणों ने इसी ब्लास्टिंग के मुद्दे को लेकर मंगलवार को फोरलेन कम्पनी के अधिकारीयों का घेराव किया। लोगों का कहना था कि उनके बार बार कहने के बावजूद भी कम्पनी भारी ब्लास्टिंग करने से बाज नहीं आ रही है जिससे ग्रामीणों में भय उतपन्न होने के साथ ही उन्हें अपनी और अपने बच्चों के जानमाल की चिंता सता रही है।

ग्रामीण कहते हैं कि स्थानीय प्रशासन को बार बार कहने के बावजूद भी उनकी ब्लास्टिंग के इस मुद्दे को लेकर कोई बात नहीं सुनी जा रही है। इतना ही नहीं फोरलेन कम्पनी के भारी मालवाहक वाहनों द्वारा गांवों की स्थानीय सड़क को भी तहस नहस कर दिया गया है। जिससे लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों के घेराव पर तहसीलदार स्वारघाट एस डी ओ पी डब्ल्यू डी तथा स्वारघाट पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...