एचपीयू ने बिना मेरिट घोषित किया बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम, 63 फीसदी रहा

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इससे यूजी के बीए अंतिम वर्ष के हजारों विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त हो गया है। विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणाम को बिना मेरिट के ही घोषित किया है।

बीए अंतिम वर्ष के कुछ अवार्ड को एंटर करने के शेष रहे कार्य के चलते मेरिट तैयार करने में अभी समय लगेगा। इसे विश्वविद्यालय अलग से जारी करेगा। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम विद्यार्थी अपने लाग इन आईडी का प्रयोग कर ऑनलाइन देख सकते है, इसके साथ ही वे अपनी अंक तालिका को भी डाउनलोड कर सकते हैं।

इस अंक तालिका के आधार पर छात्र पीजी डिग्री कोर्स में प्रवेश को होने वाली काउंसलिंग की प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। इस परिणाम के साथ ही विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर के तीनों मुख्य कोर्स का परिणाम घोषित कर दिया है।

बीकॉम और बीएससी का परिणाम पहले घोषित किया जा चुका है। इस परिणाम के घोषित होने के साथ ही प्रदेश भर के हजारों यूजी छात्रों की आगे प्रवेश लेने में बिना परिणाम के पेश आ रही समस्या हल हो गई है।

63 फीसदी रहा बीए अंतिम वर्ष का परिणाम

बीए अंतिम वर्ष के घोषित किए गए परिणाम में 63 फीसदी छात्र पास हुए हैं। परीक्षा में अपीयर हुए 25,799 छात्र छात्राओं में से 16,457 ने परीक्षा पास की है। अभी 6,203 छात्र छात्राओं के  परिणाम सेटल किए जाने बाकी हैं। परीक्षा का अब तक पास प्रतिशत 63 फीसदी रहा है। घोषित परिणामों 2,122 की कंपार्टमेंट है, जबकि 1017 छात्र अनुर्तीण हुए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...