देश की रक्षा की हर लड़ाई में हिमाचली वीर सपूतों का बड़ा योगदान:  एसडीएम सकल्प गौतम

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज मंगलवार को लघु सचिवालय देहरा के प्रांगण में एसडीएम देहरा संकल्प गौतम व अन्य कर्मचारियों द्वारा बलिदानी वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एसडीएम द्वारा लघु सचिवालय के प्रांगण में बलिदानी वीर मेजर अनुज सूद व वीरगति को प्राप्त हुए अन्य जवनों की याद में लगे तिरंगे के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

एसडीएम देहरा संकल्प गौतम ने कारगिल विजय दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन उन सभी बलिदानी वीरों को याद कर उनके बलिदान को नमन करने का है जिन्होंने मातृ भूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए।

उन्होने कहा कि देश के सैनिकों ने हर मौके पर बहादुरी का परिचय देते हुए दुश्मन को मुंहतोड़ जबाब दिया है। सैनिकों के त्याग, बलिदान के चलते देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी सैनिक सीमाओं की रक्षा के लिए डटे रहते हैं।

इस अवसर पर तहसीलदार देहरा करामचंद व विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...