30 अप्रैल को आईटीआई कैंपस शाहपुर में होगा साक्षात्कार, 100 युवाओं को मिलेगी नौकरी

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के टेªनिंग प्लेसमेंट ऑफिसर मुकेश कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि आईटीआई शाहपुर में 30 अप्रैल (शनिवार) को पंजाब मोहाली की वाइब्रेकॉस्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से लगभग 100 इंजीनियरिंग ट्रेड के युवाओं को नौकरी देगी।

इस कैंपस साक्षात्कार में उन युवाओं का चयन किया जाएगा, जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है और जिन्होंने आईटीआई मशीनिस्ट, पीपीओ, फिटर ऑटोमोबाइल व्यवसाय आदि में की हो।

कौशल ने बताया कि कंपनी चयनित युवाओं को 11,850 रुपये तक सीटीसी सैलरी देगी। चयनित होने पर कंपनी अपने कर्मचारियों को पीएफ, ईएसआईसी, कैंटीन सुविधा, परिवहन सुविधा, एक हजार रुपये अटेंडेंस बोनस और दो से अढ़ाई घंटे ओवरटाइम लगाने की सुविधा भी देगी।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य संजीव सहोत्रा ने बताया कि कैंपेस साक्षात्कार वाले दिन युवा अपना रिज्यूम, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से सम्बन्धित समस्त प्रमाण पत्र और चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफस अपने साथ लाएं।

उन्होंने बताया कि इस कैंपेस साक्षात्कार में वही युवा भाग ले सकते हैं जो 2015 से 2021 के बीच पास आउट हुए हों।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...