25 जुलाई को निकाला जाएगा रेडक्रॉस का लकी ड्रॉ

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरूंग

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं डी.सी. चम्बा दुनी चंद राणा ने बताया कि द्वारा रेडक्रॉस लकी ड्रा निकालने की तिथि पहले अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास दिवस के दिन 8 मई निर्धारित की गई थी, लेकिन कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर इसे आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से कोविड-19 की स्थिति में सुधार हो रहा है उसके मद्देनजर रखते हुए रेडक्रॉस लकी ड्रॉ निकालने की आगामी तिथि 25 जुलाई 2021 निर्धारित की गई है।

 

उस दिन लकी ड्रा निकालकर विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय रेडक्रॉस मेला 22 और 23 मई को निर्धारित था। उसे भी कोविड-19 की परिस्थिति के मद्देनजर रखते हुए आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। रेडक्रॉस मेला की आगामी तिथि भी शीघ्र ही निर्धारित करके सूचित कर दिया जाएगा।

उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक धनराशि के रेडक्रॉस लकी ड्रा कूपन खरीद कर आकर्षक पुरस्कार पाने का मौका पाएं तथा रेडक्रॉस के लिए धन जुटाने में भी अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...