सरकारी नौकरी: हिमाचल में जल्द भरे जाएंगे वन रक्षकों के 311 पद

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

वन मंत्री राकेश पठानिया ने वर्चुअल माध्यम से वन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में विभाग के शोध एवं प्रशिक्षण प्रभाग सुंदरनगर के अतिरिक्त वन वृत्त मंडी, कुल्लू और ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि इस समय कोरोना महामारी के कारण वन रक्षकों की भर्ती बाधित हुई है। महामारी का दौर समाप्त होते ही वन रक्षकों के 311 पदों पर भर्ती की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि अन्य पदों पर भी कर्मचारियों की भर्ती के मामलों को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाकर जल्द ही भरा जाएगा। वन मंत्री ने कहा कि हिमाचल एक पहाड़ी राज्य है और यहां वन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को वनों के संरक्षण और विकास के लिए एक टीम के रूप में कार्य करने को कहा।

इस अवसर पर वन विभाग की ओर से क्रियान्वित की जा रही एक बूटा बेटी के नाम, सामुदायिक वन संवर्धन योजना, विद्यार्थी वन मित्र योजना और विशेष रूप से पर्वत धारा योजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

उन्होंने कहा कि वनों में वर्षा के जल को लंबे समय के लिए अधिक से अधिक संग्रहित करने के लिए पर्वत धारा योजना के अंतर्गत तालाब, चैक डैम और अन्य जल संग्रह संरचनाओं का निर्माण किया जाए। विभाग के शोध और प्रशिक्षण प्रभाग को और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करना चाहिए।

उन्होंने वानिकी क्षेत्र में शोध को धरातल पर क्रियान्वित करने पर बल दिया। प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन डॉ. सविता ने भी बैठक में भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...