बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर कार से देसी शराब की 20 पेटियां बरामद, एक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

नालागढ़, सुभाष 

जिला पुलिस बद्दी एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर कृपालपुरा के पास एक कार से देसी शराब की 20 पेटियां बरामद की हैं।

मिली जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने कृपालपुर में नाका लगा रखा था और सूचना के आधार पर एक चंडीगढ़ नंबर की कार को जब तलाशी के लिए रोका गया तो गाड़ी की डिक्की और पिछली सीट पर लगभग देसी शराब मार्का दमदार संतरा की 20 पेटियां बरामद हुईं।

 

पूछताछ के दौरान वाहन चालक चमन कुमार उर्फ चंदू पुत्र श्याम सुंदर निवासी नालागढ़ उक्त शराब के बारे कोई उचित जवाब न दे सका, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चमन कुमार पर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नालागढ़ विवेक ने बताया कि एसआईयू टीम ने एक गाड़ी से 20 पेटी देसी शराब बरामद की है, जिस पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...