चम्बा के मुगला वार्ड में बादल फटा, लोगों के घर में घुसा मलबा, कई दोपहिया वाहन चपेट में आए

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरूंग 

चम्बा जिले के साथ लगते मुगला वार्ड में बादल फटने से काफी नुक्सान हुआ है। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 4 बजे के करीब बारिश होने के बाद एकदम नाले से पानी व मलबा लोगों के घर में घुस गया। इस दाैरान मुगला शिव मंदिर के अंदर बहुत ज्यादा मलबा भर गया, वहीं कई दोपहिया वाहन पानी में बह गए। घटना को 2 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन के मौके पर न पहुंचने पर लोगों में काफी रोष देखने को मिला।

जब प्रशासन से इस बारे में बात की गई तो वहां से आश्वासन मिला कि उच्च अधिकारियों को इसके बारे में बता दिया गया है और बहुत जल्द यहां पर हुए नुक्सान का आकलन किया जाएगा। लोगों के घरों में मलबा और पानी भर जाने से घरों को काफी नुक्सान हुुआ है। बताया जा रहा है कि लोगों के घरों के अंदर 4 से 5 फुट तक मलबा पहुंच चुका है, जिसे बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।

वहीं जिलाधीश दुनी चंद राणा से जब बात की तो उन्होंने कहा कि मामला ध्यान में आया है और अधिकारियों को मौके पर भेज दिया गया है। नुक्सान का आकलन कर लोगों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...